Site icon Samagra Bharat News website

एनएमओपीएस के पेंशन समागम कार्यक्रम नैनबाग मे पहुँचे विधायक खजान दास, अनेक संगठनों का मिला जनसमर्थन

Former education minister and current MLA Rajpur Khajan Das ji also reached this conference. On his arrival, the program took off.

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 1मार्च।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखण्ड का टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत स्व० सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में पेंशन समागम जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समीप दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथि का बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
लोक निर्माण विभाग नैनबाग से मुख्य बाजार में जौनपुर के ढोल ,दमाऊ,रणसिंगा जी के साथ जागरूक रैली निकाली गई। इस जागरूक रैली में सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्य बाजार व स्वर्गीय सरदार सिंह रावत इंटर कॉलेज के प्रांगण में जौनपुर का रासो नृत्य, चांदी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
इस समागम गोष्ठी में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजपुर खजान दास जी भी पहुँचे। उनके आने पर कार्यक्रम की चार चांद लग गई। श्री खजान दास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की जायज मांग है इस मांग का समर्थन उत्तराखंड की सरकार व सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों ने लिखित रूप में एनएमओपीएस को अपने समर्थन पत्र दिए हैं। एवं यह भी भरोसा दिलवाया की इस मांग को विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव में लाया जाएगा तथा शीघ्र ही संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की वार्ता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हमको पुरानी पेंशन मिल रही है तो कर्मचारी जो अपने पूरे जीवन काल की सेवाएं सरकारी नौकरी में देते हैं आखिर उन्हें भी मिलना चाहिए। उन्होंने इस मांग का पूर्ण समर्थन किया। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, राजेश नौटियाल, अमेन्द्र बिष्ट, मीरा सकलानी, व कई संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने न्यू पेंशन स्कीम व पुरानी पेंशन के अंतर पर विशेष प्रकाश डाला व पुरानी पेंशन बहाली पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चंद रमोला सीआरसी द्वारगढ़, दिनेश कैतुरा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जौनपुर व सूर्य सिंह पंवार प्रदेश प्रवक्ता एनएमओपीएस उत्तराखण्ड ने किया।इस अवसर पर ई जगमोहन सिंह रावत चेयरमैन संघर्ष समिति, पुष्कर राज बहुगुणा संयुक्त मंत्री, लाखीराम चौहान अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जौनपुर, संजीव गुसाईं ब्लॉक अध्यक्ष एनएमओपीएस जौनपुर , खेमचंद मंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जौनपुर, पूर्ण सिंह राणा जिला अध्यक्ष एनएमओपीएस टिहरी ,सोवत सिंह कैंन्तुरा, युद्धवीर सिंह रावत, गोविंद नौटियाल, प्रवीण उनियाल, सरदार सिंह हनुमंती, सुरेंद्र सिंह रांगड, सीमा रावत, मनोरमा मनवाल, सूरत सिंह राणा, प्रमोद कैन्तुरा ,महावीर भण्डारी, सुरदेव सिंह पंवार, संजय कठैत, संतोष कुमार, प्रताप सिंह राणा, मखन लाल शाह, सुल्तान सिंह दिनेश गडिया आनंद कैन्तुरा जगत चौहान, संजय भट्ट, सुरेश कैन्तुरा सरदार कण्डारी, जबर सिंह रावत आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version