Site icon Samagra Bharat News website

टिहरी सांसद रानी राज्य लक्ष्मी शाह का खत विशालय के महोत्सव में किया भव्य स्वागत

Tehri Lok Sabha MP Rani Rajya Laxmi Shah arrived in Chakrata Assembly Kalsi and Khat Vishalaya in Dehradun district, Rani Laxmi Shah

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 1मार्च।

टिहरी लोकसभा की सांसद रानी राज्य लक्ष्मी शाह का देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा कालसी व खत विशालय में आगमन हुआ,माघ महोत्सव के अवसर पर रानी लक्ष्मी शाह का भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही महोत्सव के अध्यक्ष धारिया नेगी ने क्षेत्र की जन समस्यायों से सांसद को अवगत कराया जिसमें मुख्यता पानी की समस्या हेतु समाधान का आग्रह किया गया है। सांसद ने विश्वास दिलाया है जल्द ही पानी की समस्या हेतु सरकार को अवगत कराकर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर देहरादून जनपद के युवा मोर्चा महामंत्री संजय तोमर ने कहा कि विधानसभा 2022 के चुनाव में भारी मतों से भाजपा पुनः अपनी सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कालसी दाताराम शर्मा,पारस गोयल,कमलेश, वीरेंद्र चौहान, कुंदन चौहान, सुरेश रावत,सोनू चौहान, मातबर चौहान, नरी चौहान, खड़क सिंह आदि के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version