Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2 लाख 41 हजार करोड़ का बजट किया पेश

Finance Minister Jagdish Deora has presented the budget for the year 2021-22 in the Madhya Pradesh Legislative Assembly. This budget

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 2 मार्च।
मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश कर दिया है। यह बजट दो लाख 41 हजार 27 करोड़ रुपए का है। इस बजट में न तो नया कर लगाया गया है और न ही किसी कर मे बढ़ोत्तरी की गई है। इस बजट को आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में उठाया हुआ कदम बताया जा रहा है।

विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार, पेयजल आदि पर जोर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के बजट की प्रमुख बातें –

– मध्य प्रदेश में 24200 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई है।

– मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 4 हजार से ज्यादा आरक्षकों की भर्ती की जाएगी।

– शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की शेष 75 प्रतिशत राशि जल्द मिलेगी।

– भोपाल गैस पीड़‍ितों को 10 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी।

– सीएम तीर्थ दर्शन योजना की फिर से शुरुआत होगी।

– किसानों को किसान कल्याण योजना के द्वारा हर वर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

– किसानों को शून्य फीसद ब्याज पर कर्ज देने के लिए 1 हजार करोड़ प्रविधान किया गया है।

– जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगवाया जाएगा।

– पन्ना में डायमंड पार्क खोला जाएगा।

– सीएम राइज योजना के तहत 9200 स्कूल खोले जाएंगे।

– आइआइएम इंदौर और आइआइटी गांधीनगर से टीचरों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।

– विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने-ले लाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

– भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कैंसर अस्पताल खुलेंगे।

– 250 की आबादी वाले गांवों को पीएम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा।

– मध्य प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित किए गए हैं, 165 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई।

– मध्य प्रदेश में 500 से ज्यादा आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका खुलेंगी।

– मध्य प्रदेश में पुजारियों को मानदेय दिया जाएगा।

– मध्य प्रदेश एक हजार गौ शालाएं बनाई जाएंगी।
– ओंकारेश्वर में 600 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा।

– ग्वालियर में हॉकी की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा

– मध्य प्रदेश में पर्यटन केंद्रों में होम स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी।

 

Exit mobile version