Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी लगावाई कोविड-19 वैक्सीन, ट्विटर पर दी जानकारी

Ravi Shastri, the head coach of the Indian cricket team, got the Kovid-19 vaccine today at a hospital in Ahmedabad before the fourth Test

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2मार्च।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आज यानि मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले अहमदाबाद के एक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया। 58 साल के शास्त्री ने सहयोग और समर्थन के लिए अपोलो अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया कि कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई। चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने महामारी के खिलाफ भारतीय झंडा बुलंद किया।

बता दें कि भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

शास्त्री ने लिखा कि कांताबेन और उनकी टीम ने अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान जो पेशेवरपन दिखाया उससे काफी प्रभावित हूं।

 

Exit mobile version