Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर पालिका प्रशासन सख्त

Action is constantly being taken by the municipal administration to stop the use of single-use plastic in Mussoorie. Executive

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 2 मार्च।
मसूरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने को लेकर लगातार नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मसूरी नगर पालिका प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी आशुतोष सति और सैनिटरी इंस्पेक्टर किरण राणा के नेतृत्व में मसूरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत दुकानों में इस्तेमाल होने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया वहीं दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने बताया कि लगातार हर रविवार को लोगों को पर्यावरण और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परंतु उसके बाद भी देखा जा रहा है कि कई दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और अगर चालान होने के बाद भी दुकानदार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ मुंसिपल एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है जिससे पर्यावरण के साथ जंगली जानवरों और इंसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।

Exit mobile version