Site icon Samagra Bharat News website

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सात जिलों में नियुक्त किए कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

Before the elections in Uttar Pradesh, the Congress has fully geared up and is busy in preparations. In this sequence, the Congress has

समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 2फरवरी।
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है और तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। लखनऊ सहित छह जिलों के जिलाध्यक्षों को बदलकर नए लोगों को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ये रूटीन बदलाव है, जो कामकाज की समीक्षा के बाद किया गया है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस बदलाव का कोई निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। ये किसी को सजा नहीं दी गई है, बल्कि कांग्रेस ने रूटीन बदलाव किए हैं, जो कामकाज की समीक्षा के बाद बाद किए जाते हैं। पार्टी ने राजधानी लखनऊ के अलावा देवरिया, महाराजगंज, कानपुर, बुलंदशहर और जालौन ​की कमान नए नेताओं को सौंपी है

बता दें कि डेढ़ साल पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालने के बाद संगठन में व्यापक फेरबदल किए थे। संगठन में नए लोगों को जगह दी थी, जिसमें ज्यादातर.. जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए थे, लेकिन डेढ़ साल के कामकाज के बाद 7 जिलों के जिला अध्यक्षों को कांग्रेस ने बदल दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बयान मे कहा गया है कि यह बदलाव जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा के बाद लिया गया है।

 

Exit mobile version