Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

In the late evening of Tuesday, a 7-year-old girl was raped in the hills of Queen Mussoorie. After which sensation spread in Mussoorie.

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 3मार्च।
मंगलवार की देर शाम को पहाड़ों की रानी मसूरी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसके बाद मसूरी में सनसनी फैल गई। मसूरी के बाटाघाट में एक नेपाली मूल के 32 वर्षीय युवक ने अपने ही परिवार कि 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म को कूकृत्य को अंजाम देकर फरार हो गए वही बच्ची बाटाघाट में निर्माणाधीन भवन के पास लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली जब बच्ची के माता-पिता ने उसको ढूंढा तो बच्ची की हालत देखकर वह सन्न रह गए उन्होंने आनन-फानन में मसूरी लढौर कम्यूनीटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। वहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर हुए जखम और बच्ची की हालत को देखते हुए बच्ची को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिससे की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं यह भी स्पष्ट हो जाए। डाॉ राजेश ने बताया कि बच्ची को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था वहीं जांच के दौरान देखा गया कि बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसके प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया गया है उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इसकी जांच देहरादून में ही की जाती है ऐसे में बच्ची को देहरादून रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय युवक नेपाली मूल का है और 7 वर्षीय बालिका भी नेपाली मूल की है दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और अक्सर बच्ची युवक के पास रहा करती थी और मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे युवक द्वारा कुकृत को अंजाम दिया, बच्ची की हालत को बिगड़ता देखकर वह घबरा गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।
मसूरी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस ने 32 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है वह उससे पूछताछ की जा रही है ।मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार युवती के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान हैं ऐसे में उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है मसूरी अस्पताल में दुष्कर्म की जांच को लेकर इंतजाम नहीं है जिसको लेकर 7 वर्षीय बच्ची को देहरादून  अस्पताल रेफर कर दिया गया है और वहां की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देर रात तक बच्ची के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी ऐसे में तहरीर आने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी वहीं उच्च अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है ऐसे में संदिग्ध से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मसूरी में बुधवार देर रात निर्माणाधीन स्थल में बटागड़ इलाके के पास एक सात साल की बच्ची का रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया । नेपाली मूल के 32 वर्षीय व्यक्ति आरोपी को मसूरी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी हालत देख उसे सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल स्टाफ ने उसे देहरादून के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। मसूरी थाना प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन साही उम्र 32 वर्ष नेपाली के रूप में हुई है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान हैं लेकिन चूंकि मसूरी के अस्पतालों में इस तरह की मेडिकल जांच कराने की व्यवस्था नहीं है इसलिए पीड़िता को दून सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version