Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों से सीएम ममता बनर्जी नाराज, भाजपा पर उठाए सवाल….

But after the announcement of dates by the Election Commission, West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee seems unhappy.

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 3 मार्च।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार बंगाल में 8 फेज में चुनाव कराए जाएंगे और नतीजे 2 मई को आएंगे। लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाखुश नजर आ रही है। नाराज ममता ने आठ चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा के औचित्य पर ही सवाल उठा दिया है। ममता दीदी को इसमें भी राजनीति चाल नजर आ रही है।
ममता बनर्जी ने इसके लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार माना है। सीएम का कहना है कि इनके सुझाव के अनुसार ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तारीखें घोषित की गईं हैं? इसके साथ ही उन्होंने दावा भी किया है कि मैं बंगाल की बेटी हूं, भाजपा से कहीं बेहतर राज्य को जानती हूं। आठ चरणों के बावजूद हम जीतेंगे।

बता दें कि 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा के लिए 8 चरणों में मतदान होंगे।

Exit mobile version