Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

An important meeting of the District Task Force Committee was held under the chairmanship of Tehri District Magistrate Iva Ashish Srivastava

समग्र समाचार सेवा

टिहरी, 3मार्च।

टिहरी /कोविड-19 वेक्सिनेशन के तीसरे चरण की तैयारियों को लेकर टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिकाओ/पंचायतों के कर्मचारियों के कोविड-19 वैक्सिनशन 58 प्रतिशत को बढ़ाने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों, प्रभारी चिकसाधिकारियो एवं संबंधित ईओ को संयुक्त रूप से पालिका कर्मियों को जागरूक करने के निर्देश दिए है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ सुमन आर्य ने बताया गया कि 01 मार्च से शुरू हो चुके तीसरे चरण के वेक्सिनेशन में 45 से 59 वर्ष के बीमार व्यक्तियों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं जनपद में तीसरे चरण के कोविड-19 वेक्सिनशन हेतु 9 सीएचसी, 4 पीएचसी, डीएच बौराड़ी व एसडीएच नरेंद्रनगर को निर्धारित किया गया है। कहा कि तीसरे चरण में जनपद की लगभग 1 लाख 20 हजार जनसंख्या को लाभान्वित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत 6030 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण का लक्ष्य था जिसमे से 5241 को प्रथम डोज व 1784 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर के 3266 अधिकारियों/कर्मचारियों में से 2503 को प्रथम डोज लग चुकी है। जिलाधिकारी ने विकास विभाग को क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जनसामान्य के मध्य व्यापक एवं सकारात्मक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।उन्होंने बाल विकास अधिकारी को वर्तमान में गतिमान कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगवाने के साथ ही तृतीय चरण के लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है। इसके अलावा तीसरे चरण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, पंचायतराज विभाग, शहरी विकास विभाग, पुलिस आदि विभागों स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।
बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, सीएमएस डीएच बौराड़ी डॉ अमित राय, सीओ एमसी बिंजोला, डॉ दीपा रुबली, डॉ एलडी सेमवाल, प्रभारी बाल विकास अधिकारी बतीता शाह आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version