Site icon Samagra Bharat News website

साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक का आयोजन, अनेक मुद्दों को लेकर की विस्तृत चर्चा

A meeting under the chairmanship of Principal Sumani Semwal has been organized under the literacy program organized by the Government

समग्र समाचार सेवा

टिहरी, 3मार्च।
टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागाँव सकलाना में भारत सरकार द्वारा आयोजित साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधान सुमनी सेमवाल कि अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर साक्षरता कार्यक्रम संचालित होना है। जिसको चार माह तक संचालित किया जाना है जबकि सामान्य अवधि 3 माह की है इसके लिए ग्राम सभा में शिक्षण केंद्र पंचायत घर नवा गाँव सकलाना को निर्धारित किया गया है।साक्षरता अभियान हेतु स्वयं सेवा संस्था द्वारा अनेक प्रेरकों को नियुक्त गया जो कि शिक्षण केंद्र पर नियमित रूप से निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ाने लिखाने का अभ्यास करेंगे तथा प्रत्येक 15 दिन में रिपोर्ट नोडल tehri/dehradun buereau केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गाँव को प्रेषित करेंगे जिसकी समीक्षा समय-समय पर विभाग के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी नवसाक्षरों को नोडल केंद्र पर एक परीक्षा देनी होगी जिसमें उत्तीर्ण नवसाक्षरो को तथा नियुक्त स्वयंसेवकों को सक्षम अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मधु सेमवाल, पिकी,पूर्व में प्रेरक गगोत्री भट्ट,भारत सिंह नेगी,श्रीओम प्रकाश भट्ट ,सौरभ नेगी,पवित्रा नेगी, सरिता नेगी, बस्ती सर्वेक्षण हेतु नामित अध्यापक मदन मोहन सेमवाल शहीद नागेंद दत्त सकलानी, नीलम थापा आदि उपस्थित है।

Exit mobile version