Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखण्ड: देहरादून और उधमसिंहनगर में विश्व विद्यालय की स्थापना को त्रिवेंद्र कैबिनेट ने दी मंज़ूरी, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले

The Uttarakhand cabinet met on Tuesday in Bharadisain, the summer capital. A total of 12 decisions were taken in the cabinet meeting.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 3मार्च।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 फैसले लिए गए। श्री केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट अब और मजबूती से काम करेगा। कैबिनेट बैठक में मंगलवार को ट्रस्ट के लिए 11 नए पदों का सृजन करने पर मुहर लग गई।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले-

1.उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।

2.उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया। हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।

3.ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।

4.देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून और सूरजमल विश्वविद्यालय ऊधमसिंह नगर में स्थापित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इन दोनों विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयकों के प्रस्तावों को सदन में रखे जाने को मंजूरी दे दी।

5.चारधाम के करीब 51 मंदिरों और यात्रा के संचालन के लिए बने देवस्थानम बोर्ड में सदस्यों को नामित करने की नियमावली को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। इस नियमावली में बोर्ड में नामांकित पुजारियों, वंशानुगत पुजारियों, सनातन धर्म से संबंधित नामांकित सदस्यों, दानदाता सदस्यों की अर्हता को परिभाषित किया गया है।

6.मंत्रिमंडल ने पौड़ी जिले की ग्राम पंचायत थलीसैंण, ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत लालपुर और ग्राम पंचायत सिरौलीकला को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी।

Exit mobile version