Site icon Samagra Bharat News website

एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी का सिर धड़ से कर दिया अलग, फिर पहुंचा थाने- जाने क्या है मामला

a father beheaded his 18-year-old daughter with a sharp weapon. After this, he himself reached the police station with the daughter's head chopped off. After all, what happened that only the father who gave birth took his daughter's life

समग्र समाचार सेवा
हरदोई, 4मार्च।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पिता ने धारदार हथियार से अपनी 18 साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह खुद ही बेटी का कटा हुआ सिर लेकर महिला थाने पहुंच गया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो जन्म देने वाले पिता को ही अपनी बेटी की जान ही ले ली।

मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र में पांडेतारा गांव का है। व्यक्ति का नाम सर्वेश है। सर्वेश ने 2 दिन पहले बेटी को गांव के ही लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस वक्त तो वह शांत रहा, लेकिन गुरुवार को जब उसकी पत्नी खेत पर गई थी, तो बेटी को घर में अकेले पाकर सर्वेश ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

उसके बाद वह व्यक्ति थाने गया और उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने इसे काट डाला। उसने बताया बेटी को एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सर्वेश ने पुलिसवालों से कहा कि साहब मैंने अपनी बेटी का गला काट डाला। उसकी यह बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। थाने की पुलिस फोर्स आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर लड़की का खून से लथपथ धड़ पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version