Site icon Samagra Bharat News website

राजद और सपा के बाद अब शिवसेना ने भी दिया टीएमसी का साथ, पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ेगी शिवसेना

Preparations for the assembly elections in West Bengal are in full swing. As soon as the assembly elections are near, all the parties have started campaigning. Meanwhile, a big news is coming that the Shiv Sena has announced not to contest elections in West Bengal.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 4 मार्च।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां जी जान से प्रचार नें जुट गई हैं। इस बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में चुनाव नही लड़ने का ऐलान किया है। जी हां,  राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के बाद अब शिवेसना ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया।

ममता बनर्जी को ‘बंगाल की असली शेरनी’ कहते हुए शिवसेना ने तृणमूल कांग्रेस से एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया।

राउत ने कहा कि इस वक्त ‘दीदी बनाम अन्य सभी’ का मुकाबला प्रतीत हो रहा है। राउत ने कहा कि बहुत लोग यह जानना चाहते थे कि शिवसेना पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी या नहीं? पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जी के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी के खिलाफ धन-बल, मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा। इसलिए शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ने और उनके साथ खड़ा रहने का फैसला किया है। हम ममता दीदी की जबरदस्त सफलता की कामना करते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि वह बंगाल की असली शेरनी हैं।

Exit mobile version