Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन से पहले दिया ये प्यारा संदेश

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan has a birthday on March 5 i.e. Tuesday, like every time, Shivraj Singh Chauhan has

समग्र समाचार सेवा

भोपाल, 4 मार्च।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च यानी मंगलवार को जन्मदिन है, हर बार की तरह इस बार भी शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया है कि इस बार वो एक नए तरीके से मनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने राज्यावासियों को एक प्यारा सा संदेश दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि

प्रिय बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, 5 मार्च को मेरा जन्मदिन है। हमेशा संकल्प यही रहता है कि जीवन का हर क्षण सार्थक हो, अपने लिए नहीं, हम अपनों के काम आयें और अपनी है प्रदेश की जनता।

सरकार के माध्यम से हम सार्थक काम कर ही रहे हैं, लेकिन मन में यह भाव भी आया कि जन्मदिन के अवसर को भी उद्देश्यपूर्ण बनाया जाये।

मैंने एक साल तक रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। धरती हमारी मां है। मां हमें सबकुछ देती है, लेकिन हमें भी मां को कुछ देना है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है। धरती की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसा अनुमान है कि 2050 तक ये 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा और तब स्थितियां भविष्य के लिए ऐसी बनेंगी कि धरती पर मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व ही एक समय संकट में पड़ जायेगा।

हम आने वाले संकट को पहचानते हुए पर्यावरण बचाने का सार्थक प्रयास आज से ही करें।

पेड़ों से धरती माँ का श्रृंगार करना पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि आप किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएँ। प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश में वनक्षेत्र लगातार बढ़ा है।

वनक्षेत्र को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करें। हम पेड़ लगाएंगे तो अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया के लिए भी लगाएंगे।

मेरी प्रार्थना है कि मेरे इस जन्मदिन की खुशी फूलमाला और बुके से स्वागत करके न मनाएँ, इसके बजाय एक पेड़ लगाएँ। ज़रूरी नहीं है कि मेरे जन्मदिन पर ही लगाएँ।आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएँ।

पेड़ है तो ऑक्सीजन है, ऑक्सिजन है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है। मैं अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर ही मनाऊंगा।

Exit mobile version