Site icon Samagra Bharat News website

कुम्भ मेला से सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की डॉ पंकज कुमार पांडेय सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने की समीक्षा

Dr. Pankaj Kumar Pandey Secretary (In-charge) Medical Health and Family Welfare reviewed the works of Health Department related to Kumbh Mela

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 4मार्च।

डॉ पंकज कुमार पांडेय सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व नोडल अधिकारी स्वास्थ्य कुंभ मेला 2021 ने आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल परिसर में मेलाधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के कार्यालय में कुम्भ मेला से सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व नोडल अधिकारी स्वास्थ्य कुंभ मेला ने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में आइसीयू यूनिट को हर समय क्रियाशील रखें, कोविड की सैंपलिंग और टेस्टिंग कराने में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जो भी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर रहें, वह फेसशील्ड, मास्क, ग्लब्स पहनें, सेनेटाइजर की हर अस्पताल में व्यवस्था होनी चाहिए।

मेलाधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा रामप्रकाश ने बताया कि भीड़भाड़ और प्रमुख जगहों पर मिनी और मोबाइल के साथ ही बाइक एंबुलेंस की तैनाती कार्य योजना के अनुसार की गई है। प्रभारी सचिव ने प्रत्येक अस्पताल में दो-दो एंबुलेंस तैनात रखने और सभी प्रबंध सुनियोजित तरीके आश्रम प्रमुख स्थानों पर निकटतम अस्पताल अस्पताल के नंबर सहित साइनेज बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version