Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी पहुंचे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, बोले- 2022 में उत्तराखण्ड में बनेगी आप पार्टी की सरकार 

In Mussoorie, late Wednesday evening, Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goyal reached Mussoorie, here at Gandhi Chowk in Mussoorie.

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 4 मार्च।
मसूरी में बुधवार की देर शाम को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल मसूरी पहुंचे यहां पर मसूरी के गांधी चौक पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष का ढोल दमाऊ और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर आप पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली का मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और ऐसे में उत्तराखंड में भी लोग बदलाव चाह रहे हैं जिसको लेकर उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं । उन्होने कहा कि देश की राजनीति में आप पार्टी का उत्तराखंड से उदय होगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद देश में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता अपने आप बना देगी। ऐसे में 2022 के चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशियों को जीता कर उत्तराखण्ड में सरकार बनाने को काम करे। वह मीडिया से बात करते हुए राम निवास गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उनको नकार चुकी है। वही गैरसंेण में सडक की मांग को लेकर लोगो पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होने कहा कि गैरसेंण में लोगो पर लाठीचार्ज के लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि प्रदेश की हिटलरशाई सरकार लोगो की मूलभूत मांगों को अपनी सत्ता की हनक से कुचलने की कोशिश कर रही थी जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 आप पार्टी का है और उत्तराखंड में जनता के सहयोग से आप पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा। शिक्षा सड़क स्वास्थ्य बेहतर होगी जो आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया जो पैसा आया है वह पैसा की भी बंदर बांट की गई है इसका हिसाब जनता 2022 के चुनाव में लेगी।

Exit mobile version