Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल बीजेपी अध्‍यक्ष दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे चुनाव! उपचुनाव में शामिल होने की चल रही चर्चा

Meanwhile, there is talk that West Bengal BJP President Dilip Ghosh will not contest the election. However, he can be later cast in the by-election.

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 5 मार्च।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है। जल्‍द ही प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट सामने आ सकती है। इस बीच चर्चा है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्‍यक्ष दिलीप घोष चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि बाद में उन्‍हें उपचुनाव में खड़ा किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार बीजेपी का शीर्ष नेतृत्‍व चाहता है कि दिलीप घोष चुनावों के दौरान प्रचार अभियान से लेकर अन्‍य जरूरी जिम्‍मेदारियां निभाएं, इसलिए हो सकता है कि उन्‍हें अभी चुनाव न लड़वाया जाए। दरअसल, गुरुवार को दिल्‍ली में पश्चिम बंगाल के नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई है।

इस बैठक में बीजेपी के राष्‍ट्र्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष, और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व करीबी सहयोगी सुवेन्दु अधकारी भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि जल्‍द ही बीजेपी बंगाल चुनावों के लिए 60 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर सकती है।

Exit mobile version