Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री हरीश रावत के मसूरी के सुवाखोली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Former Chief Minister Harish Rawat received a grand reception by Congress workers upon reaching Suvakholi in Mussoorie. On this occasion, Harish Rawat said that the budget presented by Chief Minister Trivendra Rawat is like a balloon whose wind will come out in a few days.

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 5मार्च।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मसूरी के सुवाखोली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने गैरसें में पेश किया गया बजट गुब्बारे की तरह है जिस की हवा कुछ दिनों में निकल जाएगी उन्होंने कहा कि बजट केंद्र के बजट से कॉपी की गई और कुछ पुराना बजट में से लिया गया है।

ऐसे में त्रिवेंद्र रावत द्वारा बजट को लेकर कुछ भी खास नहीं किया गया है। जिससे प्रदेश की जनता मायूस है। उन्होंने कहा कि गैरसेंड में कमिश्नरी की घोषित करना लोगों को धोखा देने वाली बात है क्योंकि जब जिला बना ही नहीं है तो कमिश्नरी कैसे स्थापित होगी, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। वहीं उन्होंने भरारीसेंड में सड़क की मांग को लेकर महिलाओं बुजुर्गों पर हुए लाठीचार्ज के एक बार फिर कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार सभी पहलुओं में विफल हो चुकी है जिसका जवाब आने वाले 2022 में जनता देगी वहीं उन्होंने 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि भाजपा सभी चुनाव मोदी जी के चेहरे को लेकर लड़ते है ऐसे में कांग्रेस को भी उत्तराखंड में चेहरा घोषित करना होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नही है चुनाव आते आंते सभी कांग्रेस के छोटे बड़े नेता एक मंच में नज़र आएंगे और 2022 का चुनाव जनता के सहयोग से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Exit mobile version