Site icon Samagra Bharat News website

AIADMK की पहली लिस्‍ट जारी, सीएम ईके पलानीस्वामी और डिप्‍टी सीएम मिला टिकट

Tamil Nadu's ruling party AIADMK has released the first list for Tamil Nadu Assembly Election 2021 today. The list of 6 names also includes the names of Chief Minister Edapadi K Palaniswami and Deputy CM Panneerselvam.

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 5मार्च।

तमिलनाडु की सत्‍तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए आज पहली सूची जारी कर दी है। इस 6 नामों वाली लिस्ट में मुख्‍यमंत्री ईडापडी के पलानीस्वामी और डिप्‍टी सीएम पन्‍नीरसेल्‍वम के नाम भी शामिल हैं।

 

AIADMK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जिन छह उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, सीएम ईडापडी के पलानीस्वामी विधानसभा की ईडापडी सीट से उम्‍मीदवार घोषित किए गए हैं और डिप्‍टी सीएम बोडिनायकनूर से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) को रोयापुरम से और सी वी षणमुगम (विधि मंत्री) को उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधायक एस पी शनमुगनाथन को श्रीवैगुंडम और एस थेनमोझी को नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है।

Exit mobile version