Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में कानून-व्यवस्था कायम है, अपराधी ज्यादा निडर होंगे तो यहां भी पलट जाएगी गाड़ी- विधायक पवन जायसवाल

Bharatiya Janata Party (BJP) MLA Pawan Jaiswal has made a controversial statement in Bihar which has raised questions on law and

समग्र समाचार सेवा
पटना, 5 मार्च।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पवन जायसवाल एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिसने कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए है। जी हां बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था कायम है, अपराधी ज्यादा निडर होंगे तो यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उनकी ‘गाड़ी पलट जाएगी।
उन्होनें इशारों ही इशारों में उत्तर प्रदेश की तरह ही ‘एनकाउंटर’ करने की बात कही है।

ज्ञात हो कि भाजपा विधायक पवन जायसवाल लोगों का ध्यान उत्तर प्रदेश के कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर की ओर करना था। जहां पुलिस के मुताबिक विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट गई थी। उसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, इस दौरान एनकाउंटर में वह मारा गया।

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराधियों की गाड़ी पलटनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एनकाउंटर के संबंध में बोलना चाहते हैं? तब उन्होंने कहा कि अब आपको जो भी मतलब निकालना है, वह निकाल सकते हैं।

जयसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने हालांकि इसे अति सराहनीय बनाने की जरूरत बतलाई। उन्होंने फिर दोहराया, ‘अगर कोई अपराधी पेशेवर है, अपने आपको निडर समझता और कानून को चुनौती देता है तो उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी उसकी गाड़ी पलट जाएगी। ठीक उसी तरह जैसे सीतामढ़ी में दारोगा की हत्या हुई और वहां अपराधी की गाड़ी पलट गई।’

Exit mobile version