Site icon Samagra Bharat News website

NCB ने सुशांत मामले से जुड़े ड्रग केस में कोर्ट में दायर की 52 हजार पेज की चार्जशीट

ncb-filed-a-52-thousand-page-chargesheet-in-the-drug-case-related-to-the-sushant-case

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 5 मार्च।

मुंबई में बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स मामले की जांच करने वाली एजेंसी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम आज मुंबई की NDPS कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती भी आरोपी है।

 

एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग कनेक्‍शन केस की 52 हजार पेजों वाली चार्जशीट में को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया है। इस चार्जशीट में 33 आरोपियों और 200 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। चार्जशीट के 12 हजार पेज हार्ड कॉपी के हैं और 50 हजार पेज डिजिटल फॉर्मेट में कोर्ट के समथ पेश किए गए हैं।

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग कनेक्‍शन की जांच के बाद चार्जशीट में कुल 35 लोगों के नाम शामिल हैं। एससीबी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कई आरोपियों को अरेस्‍ट भी किया था।

Exit mobile version