Samagra Bharat News website

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है ओशो का जादू

अजय रमोला

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 5मार्च।
ऋषिकेश के गंगा रिसोर्ट में चल रहे 7 दिन के अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में हर तरफ योग की धूम मची है ऐसे में युवाओं में ओशो के योग और मेडिटेशन के लिए दीवानगी देखी जा रही है बड़ी संख्या में देश भर से आए युवा स्वामी बोधी वर्तमान डॉ मनोज रागढ़ से ओशो की योग विधाओं को सीख रहे हैं जय पर युवाओं का कहना है कि ओशो के योग और मेडिटेशन का प्रयोग करने से भागदौड़ से भरी जिंदगी में तनाव पर डिप्रेशन युवाओं को गिरता जा रहा है और कोरोना संक्रमण के चलते लोग डिप्रेशन में जी रहे हैं ऐसे में ओशो का कैंप अटेंड करने से युवा पल भर में तनाव से मुक्त होते जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में लंबे समय से ओशो के योग और मेडिटेशन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं स्वामी बोधी वर्तमान का कहना है कि 2021 में कोरोना संक्रमण में कई लोगों की नौकरियां छीन ली है ऐसे में डिप्रेशन और तनाव में चल रही युवाओं को ओशो के मेडिटेशन और योग से बड़ी राहत मिल रही है रोजाना कैंप में बड़ी संख्या में युवा अपने अनुभव से रूबरू करवा रहे हैं।

Exit mobile version