Site icon Samagra Bharat News website

टीएमसी को एक और बड़ा झटका, पूर्व टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने थामा बीजेपी का हाथ

Former Railway Minister and former TMC Rajya Sabha MP Dinesh Trivedi joined BJP today. Please tell that Dinesh Trivedi resigned as

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6मार्च।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी आज भाजपा का हाथ थाम लिया है। बता दें कि दिनेश त्रिवेदी ने 12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया था, वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने बधाई देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि दिनेश त्रिवेदी जी को हम भाजपा में शामिल कर रहे हैं। मैं अपनी ओर से, अपने सभी साथियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंन्दन और स्वागत करता हूं। दिनेश त्रिवेदी जी का राजनीतिक अनुभव लंबा रहा है और उन्होंने एक वैचारिक यात्रा राजनीति में की है।सत्ता को दरकिनार करते हुए, विचार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपना जीवन गुजारा है। तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार, अवसरवादिता, लोकतंत्र की हत्या, संस्थाओं का गला घोंटना, ये सब कुछ विराजमान है। इसीलिए संवेदनशील और विवेकशील व्यक्तित्व के धनी दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल को छोड़कर आज भाजपा को ज्वॉइन किया है।

पार्टी में शामिल होने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि मुझे वाकई में बीजेपी में शामिल होने का इंतजार था। त्रिवेदी ने कहा, ‘नड्डा जी जैसे आपने विचार की बात की तो मैं यह कहूंगा कि हम सार्वजनिक जीवन में इसीलिए हैं क्योंकि जनता और देश ही अहम है।’ त्रिवेदी ने कहा कि बीजेपी एक तरह से जनता के परिवार जैसी है।

Exit mobile version