Site icon Samagra Bharat News website

ईज ऑफ लिविगं इंडेक्स 2020 में देहरादून की रैकिंग में बड़ा उछाल

The ranking of cities under the Ease of Living Index is announced every year by the Ministry of Housing and Urban Development Affairs. This year 111 cities participated in the evaluation exercise which was held in December 2019 to March 2020.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 6मार्च।

आवास एवं शहरी विकास मामलों के मत्रालय द्वारा हर साल ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के तहत शहरों की रैंकिंग की घोषणा की जाती है। इस साल 111 शहरों ने मूल्यांकन अभ्यास में भाग लिया जो दिसम्बर 2019 से मार्च 2020 में आयोजित किया गया था।

इन शहरों को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है:
1. (जिनकी आबादी एक मिलियन से अधिक है)
2. (जिनकी आबादी एक मिलियन से कम है)

यह कार्यक्रम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी स्मार्ट शहरों के बीच किया जाता है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ई0ओ0एल0) के अन्तर्गत शहरों के जीवन की गुणवत्ता एवं विकास के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन के अन्तर्गत शहर को प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सेवाओं पर शहरवासियों के दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के अन्तर्गत उन परिणामों की जांच की जाती है, जो गुणवत्ता, जीवन, आर्थिक क्षमता, स्थिरता के स्तंभों के माध्यम से मौजूदा जीवन स्थितियों को जन्म देते हैं। इस मूल्यांकन को 13 श्रेणियों में बाटा जाता है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आश्रय, कूड़ा-कचरा प्रबन्धन, मोबिलिटी, सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी, मनोरंजन, आर्थिक विकास का स्तर, आर्थिक अवसर, पर्यावरण, ग्रीन स्पेस और बिल्डिंग, एनर्जी कंजम्पशन, और सिटी रेजिलिएशन आदि शामिल हैं ।

2018 से हर साल यह सर्वे आयोजित किया जाता है जिसमें सभी 100 स्मार्ट शहर प्रतिभाग करते है। इस सर्वे के अन्तर्गत यह देखा जाता है कि किन शहरों में किस प्रकार की सेवाएं प्राप्त होनी चाहिए तथा किस प्रकार की सेवाएं प्राप्त करवाई जा रही हैं। ईज ऑफ़ लिविगं इंडेक्स 2020 का परिणाम दिनांक 4 मार्च 2021 को आवास एवं शहरी विकास मामलों के मत्रालय द्वारा घोषित किया गया, जिसमें देहरादून को 111 शहरों मे से 29वां स्थान प्राप्त हुआ है। हम बता दें कि ईज ऑफ़ लिविगं इंडेक्स 2019 में देहरादून की रैकिंग 80वें स्थान पर थी।

इसके अलावा 111 शहरों के बीच करवाये गये इस सर्वे में विभिन्न श्रेणीयों में से प्लानिंग वर्टिकल वर्गीकरण में देहरादून को 2वां स्थान प्राप्त हुआ है तथा सस्टेनेबिलिटी पिलर वर्गीकरण में 15वां स्थान स्थान प्राप्त हुआ है।

Exit mobile version