Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना अपडेट: आज सुबह 7 बजे तक दी गई 1.94 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक

In Maharashtra, Kerala, Punjab, Karnataka and Tamil Nadu, the trend of daily new cases of Kovid continues to increase. These states account for 82 per cent of the new cases registered in the last 24 hours. In the last 24 hours, 18,327 new cases were registered.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मार्च।

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोविड के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,327 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 10,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,776 और पंजाब में 808 नए मामले सामने आए हैं।

भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,80,304 तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.61 प्रतिशत है।

दूसरी ओर, 21 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 1,000 से कम सक्रिय मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश में केवल 3 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
केरल, छत्तीसगढ़, और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में कमी दिखाई दी है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में इसी अवधि के दौरान सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्हें पहली खुराक मिलने के बाद 28 दिन पूरे हो गए हैं। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

कोविड -19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च, 2021 से शुरू हुआ। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन लोगों को टीके लगाए जा रहै हैं जो गंभीर रूप से बीमार हैं।

आज सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,57,478 सत्रों के माध्यम से 1.94 करोड़ (1,94,97,704) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 69,15,661 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 33,56,830 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 63,55,989 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 1,44,191 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 3,46,758 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 23,78,275 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 49वें दिन (5 मार्च, 2021) तक कुल 14,92,201 वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 11,99,848 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के 18,333 सत्रों में टीके लगाए गए और 2,92,353 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 108 लोगों की मौत हुईं है।

85.2 प्रतिशत मौत के नए मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 53 मरीजों की मौत हुईं। पिछले 24 घंटों में केरल में कल 16 और पंजाब में 11 लोगों की जान गई।

अठारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, असम, सिक्किम, मणिपुर, लद्दाख, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।

Exit mobile version