Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, बचाव के लिए सावधानी की अपील

Now getting relief from new cases of corona, more than 1 lakh people got infected in 24 hours, 2,427 people died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मार्च।
देश के करीब 20 राज्यों मे कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार ने एक बार फिर चिंताजनक स्थिति बना दी है। बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में लोगों को अब सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 24 घंटे में 8,998 नए केस दर्ज किए गए हैं तो वहीं कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 15 दिनों में यहां 40 रेस्तरां की जांच की। इस दौरान एक ही रेस्तरां के 10 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए, जिन्हें कोरोना केयर सेंटर में भेजा गया है. कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों को सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है।

 

महाराष्ट्र का धारावी एक बार फिर इस वायरस की गिरफ्त में आ गया है, यहां के आंकड़े फिर डरावने होते जा रहे हैं. एशिया की इस सबसे बड़ी झुग्गी इलाके में कोरोनों के मामलों में सात गुना इजाफा देखने को मिल रहा है। धारावी में चार मार्च को कोरोना के 73 मामले सामने आए हैं।
22 जनवरी को यहां महज 10 कोरोना पीड़ित सामने आए थे, लेकिन एक बार फिर से धारावी में कोरोनों के बढ़ते मामलों को लेकर बीएमसी में भी हड़कंप मच गया है. बीएससी के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना पर काबू पाने के लिए पुराने मॉडल को अपनाया जा रहा है. लोगों की तेजी से स्क्रीनिंग और टेस्ट किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के अलावा पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना के 2,616 नए मरीज मिले हैं तो वहीं पंजाब में भी गुरुवार को नए मरीजों की संख्या हजार के पार चली गई जो पिछले 5 महीनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यहां 1074 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 261 नए मामले सामने आए हैं , जो मार्च में पहली बार किसी एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले की पुष्टि हुई है.इस बीच पूरे देश के आंकड़ों की बात करें तो कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आए और 113 मरीजों की मौत हुई।

 

Exit mobile version