Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के शिल्ला फुलेथ गांव का नही किया विकासः- मनीष गौनियाल

Social worker of Mussoorie Manish Gouniyal met the villagers of Shilla Phuleth of Mussoorie Assembly and inquired about their plight.

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 7मार्च।
मसूरी के समाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने मसूरी विधानसभा के शिल्ला फुलेथ के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी परिशानियों के बारे में जानकारी ली। मनीष गौनियाल ने बताया कि शिल्ला फुलेथ के ग्रामीणों ने उनके सामने कहीं समस्याएं रखी। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में ना तो कोई अस्पताल है जिस कारण लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होने बताया कि गांव के लोगो को 25 किलोमीटर दूर देहरादून जाना पडता है। वही क्षेत्र में बिजली पानी मोबाइल फोन के टावर सही शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव है जिससे शिल्ला फुलेथ छमरौली, भैस्वाडं सैंण सल्त गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार विधायक से कहा है लेकिन 9 साल बाद भी क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है जिससे कि ग्रामीण में क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आक्रोश है। समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में जीत दिलाकर विधानसभा पहुचाती है तो प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करेगे। मनीष गौनियाल ने शल्त मे बने देवी के मंदिर प्रांगण का पुस्ते का निर्माण करवाने का ग्रामीणो को आश्वासन दिया है ।

Exit mobile version