Site icon Samagra Bharat News website

जन समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन, ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश

Under the development block of Jaunpur, the development block of Tehri district, a collective meeting was organized in the premises

समग्र समाचार सेवा
टिहरी, 7मार्च।

टिहरी जनपद के विकास खण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाब में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर सामूहिक  बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक ग्राम पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय गणमान्य  व्यक्तियों ने भाग लेकर कई वर्षों से लंबित मसोन, काण्ड़ी, द्वारगढ़ मोटर मार्ग को लेकर विचार विमर्श किये। इस हल्के मोटर मार्ग को बने हुए लगभग 26 वर्ष पूर्ण हो चुके है। और यह मार्ग  अनेक गाँवों को जोड़ता है, इस क्षेत्र में नगदी फसल का उत्पादन अत्यधिक मात्रा में होता है। लेकिन यदि बात इस मोटर मार्ग की करें तो आज तक इस मार्ग का डामरीकरण नहीं हुवा।उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय नित्यानंद स्वामी की घोषणा के बाद लगभग सभी मुख्यमंत्रियों के द्वारा इस मार्ग को संज्ञान में लिया गया लेकिन कोई कार्यवाही इस संबंध में आज तक नहीं हो पाई। साथ ही इस बैठक में तीनों ही ग्राम पंचायतों द्वारा यह निर्णय भी लिया गया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति फेरीवाला व कबाड़ी इन पंचायतों में आधार कार्ड व सूचना के बिना प्रवेश ना करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंजली देवी, प्रवीण चौहान, दीपिका पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयद्वार दीपिका बहुगुणा, पूर्व प्रधान सोबत सिंह कैन्तुरा, शरण सिंह पंवार, उद्यान पंडित कुन्दन पंवार,गोपाल कैन्तुरा, सेवक कैन्तुरा, शूरवीर कैन्तुरा, हुकम सिंह, सुंदर सिंह, सरदार सिंह, अर्जुन सिंह, कुशाल सिंह, अनूप पवार, बिट्टू बहुगुणा, अजित पंवार, कुशाल पंवार, जबर पंवार, सुरेश कैन्तुरा गाँववासी, मनोज , अनिल दत्त, विमल पंवार, सुमेर पंवार, गजेंद्र कैन्तुरा, स्वराज सिंह, श्यामलाल, दिग्पाल पंवार, राहुल चौहान, योगेश कैन्तुरा, सुनील कैन्तुरा, विपिन कैन्तुरा, अनिल पंवार,प्यारे दास, गेंदा दास ,मगन दास के साथ साथ अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version