समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 7मार्च।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली हुई। इस दौरान कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में लाखों बीजेपी समर्थक एकत्रित हुए। बीजेपी के झंडों और कमल निशान से सजी हुई रैली स्थल अदभूत प्रतीत हो रहा था। रैली के दौरान मैदान और आसपास का इलाका ”जय श्री राम” और ”भारत माता की जय” के नारों की गूंज से सारा बंगाल मानो आज देशभक्ति के रंगो में रंगा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले लाखों की संख्या में लोग ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस रैली में लगभग दस लाख लोग शामिल थे।

कई समर्थकों ने नरेंद्र मोदी की तस्वीरें ली थी तो किसी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके चुनावी अभियान ”खेला होबे” पर व्यंग्यात्मक कार्टून की तस्वीरें लेकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 2 बजे दोपहर के समय कोलकाता पहुंचे थे।
कोलकाता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था कि वो कोलकाता पहुंच चुके हैं और अपनी पार्टी की महारैली के लिए रास्ते में हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जल्द होने की उम्मीद है।
Landed in Kolkata. On my way to the massive party rally. Looking forward to being among Party Karyakartas and the wonderful people of West Bengal.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2021
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे ग्राउंड से भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर मंच से लोगों का अभिवादन किया और पूरे मंच का दौरा किया।
West Bengal: Prime Minister Narendra Modi arrives at Brigade Parade Ground to address a public rally pic.twitter.com/5Uq2y0uCBa
— ANI (@ANI) March 7, 2021
मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी।
आशोल पोरिबोरतन पर दिया जोर-
पीएम मोदी ने आशोल पोरिबोरतन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मैं ब्रिगेड ग्राउंड से आपको इस आशोल पोरिबोरतन का विश्वास दिलाने आया हूं। विश्वास, बंगाल के विकास का। विश्वास, बंगाल में स्थितियों के बदलने का। विश्वास, बंगाल में निवेश बढ़ने का। विश्वास, बंगाल के पुनर्निर्माण का। विश्वास, बंगाल की संस्कृति की रक्षा का। पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके लिए, यहां के नौजवानों के लिए, किसानों, उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे। हम मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि आजादी के नारे पर कांग्रेस सत्ता में आई थी। आजादी के बाद कुछ समय काम हुआ, लेकिन फिर बंगाल पर वोटबैंक की राजनीति हावी होती चली गई। इस राजनीति को वामपंथियों ने और बढ़ाया और नारा दिया- “कांग्रेसे कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ!