Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज के कैडेट्स ने यूपीएससी की एनडीए मेरिट में एक बार फिर किया बेहतरीन प्रदर्शन

The 188th course cadets, recently passed from RIMC on January 2021, won the first four out of the top 50 in the NDA merit of UPSC

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 8मार्च।

आरआईएमसी से हाल ही में जनवरी 2021 को पास हुए 188 वें कोर्स के कैडेट्स ने यूपीएससी की एनडीए मेरिट में शीर्ष 50 में से पहले चार स्थान प्राप्त कर अपने और अपने अल्मा मैटर के लिए गौरव प्राप्त किया । इन रिमकोलियन गो गेटर्स ने दिनांक 6 मार्च 2021 को घोषित यूपीएससी मेरिट लिस्ट में 2, 15, 17 और 41 वां रैंक प्राप्त किया है। मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे रिमकोलियन प्रथम सिंह, आरआईएमसी के पूर्व कैडेट कैप्टन है, जिन्हें जनवरी माह में आयोजित दीक्षांत समारोह में कॉलेज के प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के पुरस्कार से भी नवाजा गया था । उस दिन कर्नल अजय कुमार, समादेशक, आरआईमसी ने कहा था कि प्रथम के माता-पिता ने बहुत ही उत्साह से उसका नाम ‘प्रथम’ रखा और उसने जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर अपने नाम को सार्थक सिद्ध किया है।। यह युवा उपलब्धि श्रेष्ठ सैन्य अधिकारियों के परिवार से है। उनके दादा कर्नल तीरथ सिंह, 5 ग्रेनेडियर्स के वीसीआर ने 1971 के बांग्लादेश युद्ध में असाधारण वीरता प्रदर्शित की थी। प्रथम की मां, लेफ्टिनेंट कर्नल अनुवंदना जग्गी भी एक समर्पित सैन्य अधिकारी हैं, जो एसएसबी की तैयारी में कैडेट प्रथम सिंह के लिए एक मेंटर के रूप में हमेशा उसके साथ रही और उसका मार्गदर्शक करते हुए न केवल कैडेट प्रथम सिंह के लिए बल्कि अन्य कैडेट के लिए भी प्रेरणा स्रोत का कार्य करती रही हैं।
मेरिट सूची में रिमकोलियंस शाश्वत सिंह, लक्ष्य व केडीएस कुंदन क्रमश 15,17 व 41 वें स्थान पर हैं।
‘स्कॉलर वॉरियर्स’ के इस पराक्रम पर टिप्पणी करते हुए, कर्नल अजय कुमार, समादेशक, आरआईएमसी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय उन समर्पित अधिकारियों व गुरूजनों की टीम को दिया, जिन्होंने कैडेटों का समय-समय पर पथ-प्रदर्शन किया और सफलता में अपना सहयोग दिया। साथ ही कैडेटों और उनके माता-पिता द्वारा कॉलेज में पूर्ण विश्वास जताने हेतु खुशी जाहिर की।

Exit mobile version