Site icon Samagra Bharat News website

पर्यावरण संरक्षण में आज की महिलाओं की भूमिका पर इंटरैक्टिव सत्र, चतुर्थ सप्ताह थीम आत्मनिर्भर नारी

Under the Swachh Bharat Mission, the Cleanliness Resolution was organized every Sunday in the country under a special theme of the self-reliant

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 8 मार्च।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा के अंतर्गत थीम आत्मनिर्भर नारी का मेगा इवेंट नगर पालिका परिषद के सभागार में मनाया गया।
मिशन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए और गतिविधियों में जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी के साथ रोटरी क्लब, हिलदारी किंन के सामूहिक प्रयास से हर रविवार को नई थीम के साथ अप्रैल तक ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेl
कार्यक्रम महिला दिवस के रूप में आयोजित नगर पालिका परिषद मसूरी के सभागार में आयोजित हुआ।
आज महिलाएं पूरी तरह आत्मनिर्भर और सक्षम हैं। महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित किया है और अपनी प्रतिभा का लोहा न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी मनवाया है, इसलिए महिलाओं के सम्मान और सराहना करने के लिए हर 8 मार्च को हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया गया |

कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्र गान से हुई | नगर पालिका परिषद मसूरी मैं कार्यरत सफाई कर्मी महिलाएं उपस्थित थी।

मुख्य वक्ता उषा चौधरी जी अध्यक्ष लियन्स क्लब को स्वच्छता के संदर्भ में सिटी लेवल अम्बेसडर बनाया गया और ईशा वैश जी संस्थापक हिरदा फाउंडेशन ने महिला को पर्यावरण, जल आदि विषयों में संबोधित किया | दोनो अतिथि का सम्मान नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती स्वास्थ्य विभाग से किरण राणा द्वारा साल एवं पुष्प भेंट किया गया।
दुनिया और हमारे देश की महिलाएँ बहुत संबंधित क्षेत्र में उच्च बढ़ रही है और ऐसे ही आगे बढ़ते रहे ऐसा कहा । मंच‌ संचलन हिलदारी से अभिलाष और कौशिकी अग्रवाल ने किया। रोटरी क्लब मसूरी की तरफ से सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को छाता वितरण किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी आशुतोष सती द्वारा बताया गया कि ऐसे ही कार्यक्रम आयोजन से पर्यावरण एवं साफ सफाई में लोगों की सोच बदली जाएगी, रोटरी क्लब से नीतीश मोहन अग्रवाल, अर्जुन कैंतूरा , नगर पालिका परिषद मसूरी स्वास्थ्य विभाग से सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बिष्ट एवं किरण, सभासद जसोदा शर्मा हिलदारी से अरविंद शुक्ला किरण एवं बबीता मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन बड़ा ही मज़ेदार रहा सभी महिला ने अपने हाथ केे छाप काजग पर छोड़े और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया।

Exit mobile version