सुनील सोनकर
मसूरी, 8 मार्च।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मसूरी में आज मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया ।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मसूरी नगर कैंट बोर्ड की पूर्व सभासद एवम शिक्षाविद श्रीमती कमल शर्मा जी ने उपस्थित बहनों को कहा कि अपने बच्चों को किस प्रकार से संस्कारों में रखा जाए जिससे वह एक अच्छे विद्यार्थी व नागरिक बन सके ।हमें आज बच्चों पर विश्वास करते हुए उनके निर्णय लेने के लिए स्वंत्रत करना चाहिए ।

इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती राधा बहुगुणा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर श्रीमती मंजू बंगवाल ,श्रीमती पुष्पा रावत ,श्रीमती सुनीता श्रीमती विनीता श्रीमती ममता श्रीमती सुनीता श्रीमती सविता सहित सभी अभिभावक व बहने उपस्थित रहे।