Site icon Samagra Bharat News website

बातें कम काम ज्यादा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने की बैठक

Presiding over the meeting, Mussoorie MLA Ganesh Joshi said that this program of Mussoorie Assembly Constituency will be held at

समग्र समाचार सेवा

देहरादून,8 मार्च।

सोमवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ सालावाला स्थित विधायक कार्यालय में सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले बातें कम काम ज्यादा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का यह कार्यक्रम देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होनें बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम के आयोजन में कोई समस्या न हो।
इस अवसर पर कार्यक्रम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अरुण कुमार सूद, उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आरएस परिहार सहित एमडीडीए, लोनिवि, परिवहन एवं सूचना विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version