Site icon Samagra Bharat News website

टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने भाजपा का किया उपहास, बोले- भाजपा के सारे नेता मिलकर भी ब्रिगेड ग्राउंड को नहीं भर पाए

He said that BJP should not insult Modi ji so much, all together could not get the ground filled for him. TMC spokesperson Riju Dutta

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8मार्च।
जैसा कि सभी जानते है रविवार को पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने जमकर टीएमसी पर निशाना साधा। लेकिन रविवार के दिन बंगाल की रैली को लेकर टीएमसी अलग ही राग अलाप रहा है। जी हां, टीएमसी के प्रवक्ता ने भाजपा का जमकर उपहास किया। उन्होंने कहा कि BJP को मोदी जी का इतना बड़ा अपमान नहीं करना चाहिए, सब मिलकर उनके लिए ग्राउंड नहीं भरवा पाए। टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लिए आज मैं दुखी हूँ। भाजपा के सारे नेता मिलकर भी ब्रिगेड ग्राउंड को नहीं भर पाए।

दरअसल, रविवार बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली और सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के पदयात्रा के द्वारा लोगों के बीच जनसंपर्क के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एक टीवी डिबेट में तृणमूल प्रवक्ता ने भाग लिया जहां उन्होंने यह बात कही।

आजतक न्यूज चैनल पर आयोजित एक डिबेट शो में टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लिए आज मैं दुखी हूँ। भाजपा के सारे नेता मिलकर भी ब्रिगेड ग्राउंड को नहीं भर पाए। बंगाल भाजपा को देश के प्रधानमंत्री का इतना बड़ा अपमान नहीं करना चाहिए था। आगे रिजु दत्ता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के खेला खत्म वाले बयान का समर्थन करता हूँ। ब्रिगेड मैदान में हुए आज के प्रदर्शन के बाद बंगाल में भाजपा का खेला खत्म हो गया।

इसके अलावा तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंडिकेट और तोलाबाजी की बात करते हैं, लेकिन देश के सबसे बड़े सिंडिकेट तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह हैं। पूंजीपतियों के हाथ में उन्होंने देश को बेच दिया। आगे रिजु दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सोनार बांग्ला और परिवर्तन की बात करते हैं। लेकिन सोने के भारत में तो पेट्रोल 100 के पार है और बेरोजगारी काफी ऊपर है।

हालाँकि डिबेट में मौजूद रहे भाजपा प्रवक्ता सौरभ सिकदर ने तृणमूल प्रवक्ता को जवाब देते हुए कहा कि आज ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक भीड़ जमा हुई थी। कोलकाता शहर ने आज से पहले न तो इतनी भीड़ देखी थी और न ही आगे देखेगी। आगे सौरभ ने कहा कि आज तृणमूल कांग्रेस बनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गई है।

Exit mobile version