Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन की समीक्षा की

District Magistrate Dr. Vijay Kumar Jogande, while reviewing the important mission of the government's Water Life Mission under the District Water and Sanitation Mission, instructed the Self Water and Construction Institution, Drinking Water Corporation and Water Institute that before 31 March 2021, working as per the prescribed target. Connect each house with a tap

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 9मार्च।

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए, स्वजल एवं निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए 31 मार्च 2021 से पूर्व हर घर को नल से संयोजित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।

वही जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित विभाग से सूची प्राप्त कर सभी ग्राम पंचायत में विशेष बैठक आयोजित कर, तीन दिन के भीतर समुचित कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि बैठक में संबंधित कार्यदायी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेगे। निर्धारित प्रारूप पर दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कार्य प्रगति में सुधार न आने की दशा में संबंधित अधिकारी के स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही।

बैठक में वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान पौड़ी की प्रगति रिपोर्ट कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य प्रगति की निर्धारित प्रारूप पर अद्यतन सही सूचना परियोजना प्रबन्धक स्वजल को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी विभागों से जल जीवन मिशन के तहत आवंटित राजस्व ग्राम, वीएपी, वीडब्लूएससी गठन, कार्यों की संख्या, गठित डीपीआर, टीएसी, डीडब्लूएसएम से जारी टेण्डर, कार्य प्रारम्भ, आवंटन की अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक स्वजल को संबंधित विभागों से भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का विवरण लेने के निर्देश दिये।

जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी विभाग स्वजल, जल निगम पौड़ी, जल निगम श्रीनगर, जल निगम कोटद्वार, जल संस्थान पौड़ी, जल संस्थान कोटद्वार को आवंटित राजस्व ग्राम करीब 3041 के लिए एफएचटीसी(फक्शनल हाउस टेप कनेक्शन) के अन्तर्गत लक्ष्य एक लाख 24 हजार 497 के सापेक्ष विभागों द्वारा 47 हजार 676 एफएचटीसी की पूर्ति की गई।

बैठक में परियोजना प्रबन्धक स्वजल दीपक रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी एम. एम. खान, अधि.अभि.जल संस्थान एल.सी.रमोला, एस.के. राय, जल निगम पी.सी.गौतम, लघु सिंचाई राजीव रंजन, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version