Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के ठाणे में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग,मौके पर आज बुझाने की कोशिश में लगी 12 दमकल गाड़ियां 

A plastic factory caught fire at Asangaon in Thane, Maharashtra, causing panic. 12 fire engines reached the spot as soon as the fire

समग्र समाचार सेवा
ठाणे, 9मार्च।
महाराष्ट्र के ठाणे के आसनगांव में आज सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे वहां अफरा- तफरी मची हुई है। आग की सूचना मिलते ही 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में लगी हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

वही दूसरी तरफ कोलकाता के स्ट्रांड रोड स्थित न्यू कोलाघाट बिल्डिंग के 13वें माले पर सोमवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी की इसे बुझाने के लिए 15 दमकल वाहन मौके पर मौजूद थे। इस भीषण आग में चार दमकल कर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र मौजूद है। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक लैडर का इस्‍तेमाल किया गया।

इमारत में आग लगते ही अफरातफरी मच गई और तुरंत इसे खाली करवा दिया गया। स्ट्रांड रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दमकल कर्मियों के अनुसार आग इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी थी। दो दमकल कर्मियों की हालत काफी गंभीर होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया। इस घटना में लिफ्ट में फंसकर विषाक्त गैस से दम घुटने के कारण चार दमकल कर्मी और नौ अन्‍य लोगों की मौत की खबर है।

Exit mobile version