Site icon Samagra Bharat News website

कृषि विज्ञान केंद्र रानीचैरी नें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया, सात किसान महिलाओं को किया सम्मानित

International Women's Day was celebrated with pomp by the Forestry University, Ranchi, an agricultural science center. The leadership of

सुनील सोनकर
टिहरी, 8मार्च।
वानिकी विश्वविद्यालय एक कृषि विज्ञान केंद्र रानीचैरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कृषि में महिलाओं का नेतृत्व उद्यमिता समानता एवं सशक्तिकरण थीम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टिहरी जिले की एसएसपी श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम समन्वय डॉ कीर्ति कुमारी ने बताया कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं का भारत देश में उत्कृष्ट योगदान है टिहरी जिले की महिलाएं काफी अच्छा कार्य कर रही है। सशक्त देश के लिए महिलाओं को सशक्त करना होगा महिलाओं एवं पुरुषों दोनों कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा। महाविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा उत्तराखंड कृषि व अन्य क्षेत्र में सक्षम महिलाएं के बारे में भी चर्चा की।एसएसपी तृप्ति भट्ट द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन व विपणन को मजबूत करने की सलाह दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र रानीचैरी के कार्यों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान जिले में बेहतरीन कार्य करने वाली 7 महिलाएं किसान श्रीमती रीता नेगी, सुशीला कंडारी, रामप्यारी देवी, मीना नेगी, सहित साथ महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।सभी महिलाओं को उनके पोषण सुघारण के लिये किचन गार्डनिंग किट वितरित की गई। कार्यक्रम में वानिकी महाविद्यालय के अधिवक्ता प्रोफेसर बीपी खंडूरी, सह- निदेशक प्रसार डॉ अरविंद बिज्लवाण द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि कृषि क्षेत्र में उन्नत व नवीनतम तकनीकों से महिलाओं को सशक्त करने के और भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर वानिकी महाविद्यालय के डॉ अमोल वशिष्ठ, डॉ एसपी सती, डॉक्टर आलोक, डॉक्टर इला जोशी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version