Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी: भाजपा चेहरा बदलने से नहीं जीत पाएगी 2022 का चुनाव: प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली

In Mussoorie, Aam Aadmi Party state spokesperson Naveen Pirsali said in a special conversation with the entire news service agency in Mussoorie that nothing will happen if the Bharatiya Janata Party changes face.

सुनील सोनकर
समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 9 मार्च।

मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मसूरी में समग्र समाचार सेवा इजेंसी से खास बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा। 4 सालों में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के विकास के लिये कुछ नहीं किया है जिससे प्रदेश की जनता भाजपा से नाखुश थी।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी के उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कदम से भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व घबरा गया और अब जा के मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है परंतु इससे कुछ होने वाला नहीं है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड से जाना तय है। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा को पहले कमाऊ पूत चाहिए था अब उन्हें जिताऊ पूत चाहिए। जिसको लेकर भाजपा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदलने जा रहा हैं उन्होंने कहा कि डैमेज कंट्रोल करने के लिए नए चेहरे को सामने लाया जा रहा है परंतु उससे कुछ होने वाला नहीं है।

Exit mobile version