Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत-बांग्लादेश के बीच बने मैत्री सेतु का उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi today inaugurated the Friendship Bridge on river Feni between India and Bangladesh via video conferencing

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9मार्च।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उदघाटन किया और कहा कि 2017 में त्रिपुरा ने विकास का डबल इंजन लगाने का फैसला किया और आज इस डबल इंजन के फैसले के कारण जो परिणाम निकले, वो आज आपके सामने है।
इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मैत्री सेतु पुल के खुलने से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते मजबूत होंगे और ऐसे किसी भी पुल का खुलना बांग्लादेश सरकार की इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र में हम भारत के इस कदम की सराहना करते हैं और भारत के लिए जो हमारी प्रतिबद्धता है उसकी ये गवाही देता है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के लिए।

मैत्री सेतु के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज से तीन साल पहले आप लोगों ने एक नया इतिहास रचा था और पूरे देश को मजबूत संदेश दिया था. दशकों से राज्य के विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्तियों को हटाकर त्रिपुरा के लोगों ने एक नई शुरुआत की थी और आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है।

Exit mobile version