Samagra Bharat News website

मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की महिलाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सुनील सोनकर
मसूरी, 9 मार्च।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण केंद्र भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी मसूरी में रह रहे परिवारों के सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए काउंसलिंग फॉर बेटर मैनेजमेंट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी शक्ति का व्याख्यान एवं पारंपरिक वेशभूषा और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर मसूरी एरिया में निवासरत स्वर्गीय श्री बनवारी लाल हवलदार जीडी की धर्मपत्नी श्रीमती पूर्णिमा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्रीमती हवलदार अकादमी द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया दिव्यांग दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में बिंदु चंदेला मुख्य कार्यकारी द्वारा विनय कुमार दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती बिंदु चंदेला मुख्य कार्यकारी हावा अकादमी, श्रीमती चारु नौटियाल, श्रीमती , प्रियंका चैहान, श्रीमती भारती एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए महिला शक्ति के विषय में अवगत कराया साथ ही उन्होंने हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

Exit mobile version