Site icon Samagra Bharat News website

आईसीसी ने किया ऐलान, साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच

The International Cricket Council has made a big announcement regarding the final match of the World Test Championship to be played between India and New Zealand. The ICC has officially announced that the title match between the two teams will be played at Southampton's Ages Bowl.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 मार्च।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है कि दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा।

बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि न्यूजीलैंड पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुका था. अब इन दोनों देशों के बीच 18 से 22 जून तक फाइनल मैच होगा, जबकि 23 जून को ‘रिजर्व डे’ रखा गया है।

इससे पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए इसे अब साउथम्पटन में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला ड्यूक्स ब्रांड गेंद से खेला जाएगा।

Exit mobile version