Site icon Samagra Bharat News website

मुश्किल वक्त में भारत देगा पाकिस्तान का साथ, कोरोना सें जंग के लिए फ्री में भेजेगा 1.6 करोड़ डोज

Pakistan may be conspiring against India day and night, but India has always presented friendship and humanity. Yes, this time India is ready to help Pakistan deal with Corona.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 मार्च।

पाकिस्तान भले ही दिन रात भारत के खिलाफ साजिशें कर रहा हो लेकिन भारत हमेशा से दोस्ती और इंसानियत की मिशाल पेश की है। जी हां, इस बार भारत ने पाक को कोरोना से निपटने में उसकी मदद करने को तैयार है।

पाकिस्तान कोरोना की जंग में भारतीय वैक्सीन की मदद लेगा। उसे यह वैक्सीन इंटरनेशनल अलायंस GAVI के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि पाकिस्तान के इस समय आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है।ऐसे में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वैक्सीन नहीं खरीदने का फैसला लिया है। पहले पाकिस्तान ने अपने दोस्त चीन से कोरोना वैक्सीन लेने का फैसला किया था, लेकिन चीनी वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब 2 हजार रुपए (13 डॉलर) है, जिसे सरकार या लोग वहन नहीं कर पा रहे हैं।

मेड इन इंडिया वैक्सीन के 4.5 करोड़ डोज उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
भारत ने तय किया है कि अपने कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज फ्री में वो पाकिस्तान को देगा। प्रतिदिन भारत में बनी कोरोना वैक्सीन कई देशों को उपलब्ध कराई जा रही है। पूरी तैयारी के साथ विदेशों में वैक्सीन भेजी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में बनी भारत की ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन, द ग्‍लोबल अलायंस फॉर वैक्‍सीन ऐंड इम्यूनाइजेशन (Gavi) के जरिए पाकिस्तान को उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि यह संगठन गरीब देशों को कोरोना वैक्‍सीन मुहैया कराने के लिए बनाया गया है। उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मार्च के मध्य तक पाकिस्तान पहुंच जाएगी। वहीं जून तक वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि पाकिस्तान सहित 65 देशों को भारत COVID-19 वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। इनमें कई देशों को ग्रांट के बेसिस पर वैक्सीन दी जा रही है, तो वहीं अन्य देश भारत सरकार द्वारा निर्धारित कीमत का भुगतान कर वैक्सीन ले रहे हैं। भारत ने श्रीलंका, भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स सहित अनुदान सहायता वाले देशों में लगभग 56 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए हैं।

Exit mobile version