Site icon Samagra Bharat News website

केरला: कांग्रेस के सीनियर नेता पीसी चाको ने पार्टी पर लगाया गुटबाजी का आरोप, सोनिया गांधी को भेजा इस्‍तीफ़ा

The election trumpet has been played in Kerala. All political parties are engaged in campaigning. In such a situation, there has been a rift in the Congress party. Senior Congress leader PC Chacko has resigned from the party. Chacko has taken this step, angry over factionalism in the party.

समग्र समाचार सेवा
तिरुवनंतपुरम, 10मार्च।

केरल में चुनावी बिगुल बज चुका है। तमाम राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में दरार आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। चाको ने पार्टी में गुटबाजी से नाराज होकर यह कदम उठाया है।

उन्‍होंने कहा, मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था. मैं केरल से आता हूं, जहां कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है. वहां 2 पार्टियां हैं- कांग्रेस (I) और कांग्रेस (A)। यह केपीसीसी के रूप में कार्य कर रही 2 पार्टियों की समन्वय समिति है।
चाको ने कहा, केरल एक महत्वपूर्ण चुनाव का सामना कर रहा है। लोग चाहते हैं कि कांग्रेस वापस आए, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा गुटबाजी चल रही है. मैं हाईकमान से तर्क दे रहा हूं कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए, लेकिन हाईकमान दोनों समूहों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर भी सहमत है।

पीसी चाको ने कहा, कांग्रेस एक महान परंपरा है। कांग्रेस का आदमी होना एक प्रतिष्ठित बात है, लेकिन आज केरल में कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का आदमी नहीं हो सकता। एक ‘आई ग्रुप’ या ‘ए ग्रुप’ दोनों में से एक हो सकता है। इसलिए मैंने इसे एक दिन छोड़ने का फैसला किया। हाई कमान इस आपदा का मूक गवाह है और इसका कोई उपाय नहीं है।

Exit mobile version