Site icon Samagra Bharat News website

नैनबाग में क्यूआरटी कैंप के आयोजन में 84 शिकायतें दर्ज, 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

The camp was organized under the direction of Tehri District Development Officer Sunil Kumar and Dhanaulti Deputy District Magistrate Sandeep Tiwari under Chief Minister Accelerated Solution Scheme at the late Sardar Singh Government Inter College Nainbagh under the development block of Jaunpur in the district, along with many public representatives of the Nainbagh area as well as the villagers Detailed the regional problems.

सुनील सोनकर

समग्र समाचार सेवा
कैम्पटी / टिहरी,11मार्च।

जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत स्वर्गीय सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान योजना के अंतर्गत टिहरी जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार व धनोल्टी उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नैनबाग क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं को विस्तार से रखा। जिससे इस शिविर के दौरान ग्रामीणों की मुख्यतः शिकायतें लोक निर्माण विभाग की रही।

इस क्यूआरटी शिविर में पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि,पशुपालन,आजीविका, पंचायतराज, उद्यान आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। क्यूआरटी कैम्प में कुल 84 शिकायते दर्ज हुई जिसमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शेष शिकायतों को एक पक्ष के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए है। साथ ही इस कार्यक्रम में पहुँचे संदीप तिवारी ने बताया कि नैनबाग में यूआरटी कैंप के आयोजन में टोटल 84 शिकायतें दर्ज की गई, 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण एवं लंबित शिकायतों का जल्द ही निस्तारण किया जायेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, तहसीलदार जालम सिंह राणा, खण्डविकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला, विकासखण्ड जौनपुर प्रधान संघटन के अध्यक्ष सुंदर सुंदर सिंह रावत, रामचन्द्र रावत, के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version