Site icon Samagra Bharat News website

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमपीजी कॉलेज में अंकित रावत बने अध्यक्ष, मुनकुला शाही मंत्री व दिनेश अरिसुदन जैसाली बनें नगर अध्यक्ष

The college unit was expanded into MPG College by the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Mussoorie unit, while addressing the members of the new executive, province co-head Ashish Joshi said that the worker is the reed bone of the organization.

सुनील सोनकर

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 11 मार्च।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी इकाई द्वारा एमपीजी कॉलेज में कॉलेज इकाई का विस्तार किया गया, जिसमें नवीन कार्यकार्णी के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रांत सह प्रमुख आशीष जोशी ने कहा कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है।

नगर उपाध्यक्ष आशीष कोठारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कत्थिनी पर नही करणी पर विश्वास रखती है। नगर मंत्री आदित्य पडियार ने कहा छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चुनाव तक ही सीमित नहीं अपितु साल के 365 दिन काम करने वाला संगठन है।

आशीष जोशी जने कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित रावत व मंत्री मुनकुला शाही को नामित किया गया। नगर मंत्री द्वारा नगर अध्यक्ष दिनेश अरिसुदन जैसली कि घोषणा कि गई। इस मौके पर कैलाश बिष्ट, प्रीतम, अमित पंवार, नवीन शाह उपथित थे।

नवनियुक्त अध्यक्ष नगर अध्यक्ष दिनेश अरिसुदन जैसाली ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए एमपीजही कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित रावत, मंत्री मुंकला शाही, मीडिया प्रभारी आकाश कंडारी, कला संकाय प्रमुख अनीता भण्डारी, वाणिजय संकाय प्रमुख जागृति, वाणिज्य संकाय सह प्रमुख रीया, अंजू, नेहा, कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष कमलद्विप, निशा महाजन, पुरण, राजन,सुमन, कॉलेज सह-मंत्री सुचिता,ज्योति, पूजा, मनवीर, पारुल, संजना, सह मीडिया प्रभारी आकाश, आर्यन, ईशिका, मनीषा रावत, केम्पटी संयोजक पंकज सेमवाल, सह संयोजक मनीष नोटियाल को बनाया गया।

Exit mobile version