Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब

The Bharatiya Janata Party was given a massive majority by giving 57 MLAs. In which Shri Trivendra Singh Rawat became Chief Minister, BJP's slogan was

अजय रमोला

समग्र समाचार सेवा

देहरादून,11 मार्च।
उत्तराखंड राज्य में तीरथ सिंह रावत के रूप में नया मुख्यमंत्री भाजपानीत सरकार का बनाया गया। उत्तराखंड क्रान्ति दल के के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बनने पर शुभकामनाएं ।
उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर 57 विधायक दिये थे। जिसमें श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, भाजपा का नारा था कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बने। लेकिन इस डबल इंजन की सरकार का एक इंजन फेल हो गया। और उस फेल इंजन को चलाने के लिये जो गीयर बदलने के लिये तीरथ सिंह रावत जो कि पौडी लोकसभा के सांसद है उनको चेहरा बनाया।
तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर एक बार फिर जनता के द्वारा चुने गये जनादेश का अपमान फिर किया है।
चाल चेहरा चरित्र और 100 दिन में लोकायुक्त लाने की बात, तथा ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार का चेहरा साफ दिखायी दिया। उत्तराखंड की जनता करारा जबाब देगी। जो स्वप्ना लेकर जो भाजपा चल रही है वह स्वपना ही बना रहेगा।

Exit mobile version