Site icon Samagra Bharat News website

3 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी सीएम ममता बनर्जी, नंदीग्राम में हुआ था हमला

She was admitted to the SSKM Hospital in Kolkata following the attack on Mamta Banerjee in Nandigram. Doctors said that

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 11 मार्च।
नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि ममता बनर्जी को कई जगह पर हड्डियों में गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी के बांए घुटने में चोट के साथ पैरों पर खरोंच के निशान मिले हैं इसके अलावा दाएं कंधे, बाहं, कलाई और गर्दन पर भी चोट के निशान मिले हैं।
अस्पताल के डॉक्टर एम. बंदोपाध्याय के मुताबिक ममता बनर्जी को अगले 48 घंटे तक के लिए निगरानी में रखा जाएगा। वहीं दीदी के समर्थक अस्पताल के बाहर उनके ठीक होने व बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 10 मार्च को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था।

Exit mobile version