Site icon Samagra Bharat News website

घनसाली क्षेत्रांतर्गत बहेडा कुम्भ में पहुँची एसएसपी, किया घनसाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Like Kumbh, the station was visited by senior Superintendent of Police Trupti Bhatt at Nilkantheshwar Mahadev Temple in Baheda, Ghansali in Tehri district. Let us tell you that like Haridwar Kumbh Mela, Kumbh Mela is also held here every 12 years, during which the SSP participated in the Yajna ritual in the temple during this excursion and the Shivalinga installed in the temple was Jalabhishek.

सुनील सोनकर

समग्र समाचार सेवा
टिहरी /हरिद्वार, 11 मार्च।

कुम्भ की भांति ही टिहरी जनपद में थाना घनसाली के बहेडा स्थित नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर में जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट द्वारा भ्रमण किया गया। आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ मेले की तरह यहाँ भी प्रत्येक 12 वर्ष में कुम्भ मेले का आयोजन होता है,  जिसमें इस भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा मंदिर मे होने वाले यज्ञ-अनुष्ठान में भाग लिया व मंदिर में स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान एसएसपी द्वारा जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्याओं/ शिकायतों की भी जानकारी की गयी तथा मुलाकात के दौरान जनसामान्य को साईबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध व वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान आवश्यक सावधानी बरते जाने हेतु भी जागरुक किया गया।जिसके पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर एसएसपी को सम्मानित किया गया ।

इसके पश्चात एसएसपी द्वारा थाना घनसाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व थाने के अधिकारियों/ कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया।सम्मेलन के दौरान एसएसपी द्वारा थाने पर आने वाले पीड़ित के पक्ष में त्वरित कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाले अपराधों विशेषतः महिला अपराधों, साईबर अपराधों, एससी एसटी एक्ट के अपराधों व साम्प्रदायिक घटनाओं के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाने हेतु निर्देशित किया व बताया कि वर्तमान में पुलिस कार्य का झुकाव पुलिस-बल से पुलिस-सेवा की ओर है, ऐसे में सामुदायिक पुलिसिंग हेतु आवश्यक है कि पुलिस जनता के प्रति मित्रता का व्यवहार रखे। इस मौके पर घनसाली थानाध्यक्ष के साथ साथ अनेक मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version