Site icon Samagra Bharat News website

डीजीजीआई गुरुग्राम जोनल यूनिट ने टैक्स क्रेडिट फ्रॉड को किया गिरफ्तार, अब तक 43 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी

The Directorate General of GST Intelligence (DGGI) Gurugram Zonal Unit has arrested a person in the case of input tax credit fraud.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12मार्च।

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम जोनल यूनिट ने इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नई दिल्ली का रहने वाला है, उसका नाम निवासी रविंदर कुमार (उर्फ रविंदर) है। जानकारी के मुताबिक अब तक उसने 43 करोड़ रुपए से अधिक राशि की हेराफेरी की है।
उस पर जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाने और चलाने का आरोप है। इन कंपनियों का उपयोग बिना वास्तविक रसीद के और वस्तु और सेवा की सप्लाई के बगैर इनपुट टैक्स क्रेडिट पर लाभ उठाने में किया गया।

अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि रविंदर कुमार ने हरियाणा, नई दिल्ली और झारखंड में अनेक स्वामित्व वाली, साझेदारी वाली और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों को सिर्फ कागज पर बना रखा था। रविंदर जांच से बचता रहा और अनेक अवसर पर समन जारी किए जाने के बावजूद जांच अधिकारियों के सामने हाजिर नहीं हुआ।

रविंदर फरार था और अपनी जगह बदलता रहा। महानिदेशालय के अधिकारियों ने उसकी जगह बदलने पर नजर रखी और सक्रिय चौकसी के कारण उसे पकड़ने में सफल रहे। उसने दो प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, एक पार्टनरशिप फर्म और अनेक स्वामित्व की फर्में बनाने की बात कबूल की है। इन कंपनियों ने बिना सामान के 237.98 करोड़ रुपए का फर्जी बिल बनाया और फर्जी आईटीसी पर 43 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की हेराफेरी की।

रविंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया और नई दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version