Site icon Samagra Bharat News website

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सीता के रोल में नजर आएंगी कृति सेनन, सनी सिंह बनेंगे लक्ष्मण

The search for the lead actress i.e. Sita for the film 'Adipurush' by Bahubali actor Prabhas is now over. Kriti Sanon's name has been finalized for the role of Prabhas' Sita in 'Adipurush'. Om Raut, the director of this film, has welcomed Kriti Sanon, announcing this. At the same time, Kriti Sanon herself has expressed her happiness on being a part of Adipurush by writing a post.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12मार्च।

बाहुबली एक्‍टर प्रभास की फ‍िल्‍म ‘आदिपुरुष’के लिए लीड एक्ट्रेस यानि सीता की तलाश अब खत्म हो चुकी है। ‘आदिपुरुष’में प्रभास की सीता के रोल के लिए कृति सेनन का नाम फाइनल हो चुका है। इस फ‍िल्‍म के न‍िर्देशक ओम राउत ने इस बात की घोषणा करते हुए कृति सेनन का स्‍वागत किया है। वहीं खुद कृति सेनन ने खुद पोस्‍ट लिखकर आदिपुरुष का हिस्‍सा बनने पर खुशी जताई है।

कृति ने सोशल मीडिया पर प्रभास और सनी के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- ‘एक नई जर्नी की शुरुआत…आदिपुरुष (Adipurush) ये फिल्म बहुत स्पेशल है. इस मैजिकल दुनिया से जुड़कर एक्साइटेड और गर्व महसूस कर रही हूं।’

वहीं फिल्म के लीड किरदार के तौर पर काम करने वाले एक्टर प्रभास ने सनी सिंह और कृति का स्वागत किया है। सोनू के टीटू की स्‍वीटी फेम एक्‍टर सनी सिंह इस फ‍िल्‍म में नजर आएंगे, कहा जा रहा है कि वो फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा सकते हैं।

बता दें कि प्रभास और सैफ अली खान के साथ कृति पहली बार काम करने जा रही है। ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान को रावण के किरदार में नजर आएंगें। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। पिछले साल की ब्लॉकबस्टर तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के बाद ‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं।

Exit mobile version